फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police made an announcement by pasting a notice at the home of the absconding wanted person.

Maharajganj News: फरार चल रहे वांछित के घर नोटिस चस्पा कर पुलिस कराई मुनादी

Sat, 06 Jun 2026 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Police made an announcement by pasting a notice at the home of the absconding wanted person.
23 फरवरी को जारी किया गया था गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

परसामलिक। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमों में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के घर धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़हवा निवासी विजयलाल यादव पुत्र दिवंगत रामवेलाश यादव के खिलाफ थाना परसामलिक में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मामले में अभियुक्त काफी समय से वांछित है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय सिविल जज प्रवर खण्ड एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बीते 23 फरवरी को गैर जमानती वारंट बीएमडब्ल्यू जारी किया गया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एक जून को उसके खिलाफ आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत घोड़हवा पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के मकान पर विधिक नोटिस चस्पा किया। साथ ही गांव में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी कराई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को हिदायत दी है कि यदि अभियुक्त ने नियत समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया तो कोर्ट के आदेश पर अगली कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर मुनादी और नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है। यदि अभियुक्त ने नियत समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के निर्देश पर घर कुर्की की अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed