{"_id":"6a417af42872536ce90d501d","slug":"police-left-scrambling-by-false-report-of-robbery-investigation-reveals-case-of-assault-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180158-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लूट की झूठी सूचना से हलकान रही पुलिस, जांच में निकला मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लूट की झूठी सूचना से हलकान रही पुलिस, जांच में निकला मारपीट का मामला
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में रविवार शाम लूट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमा घंटों हलकान रहा। डायल 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन पड़ताल में मामला पूरी तरह झूठा निकला।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे महिला का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक पहले महिला पक्ष के लोगों ने युवक की पिटाई की, जिसके कुछ देर बाद युवक पक्ष ने भी महिला के साथ मारपीट की। इस घटना में युवक को चोटें भी आई हैं। मारपीट के करीब एक घंटे बाद महिला ने डायल 112 पर मंगलसूत्र लूट की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी सुनील सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पूछताछ में सामने आया कि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। महिला ने खुद ही अपना मंगलसूत्र निकालकर साथ मौजूद दूसरी महिला के हाथ घर भिजवा दिया था। पुलिस ने जब महिला से तहरीर देने को कहा तो उसने कार्रवाई से इनकार कर दिया। महिला ने लिखित बयान देकर स्वीकार किया कि उसने झूठी सूचना दी थी और वह किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गई थी। जांच में मामला मारपीट का पाया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।