फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police interacted with senior citizens and assured them of their safety.

Maharajganj News: वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police interacted with senior citizens and assured them of their safety.
बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
विज्ञापन

महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की ओर से सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

गोष्ठी का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को समझना, उनके अनुभवों से लाभ लेना तथा उन्हें त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा। इस दौरान सीपीयू के अधिकारियों एवं थाना कोठीभार पुलिस की टीम ने बुजुर्गों से उनकी दैनिक समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं तथा सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी स्कैम, ऑनलाइन ठगी और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में उपस्थित लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए यूपी-112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed