फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police caught absconding lover couple

Maharajganj News: फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा

Sat, 17 Feb 2024 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Police caught absconding lover couple
महराजगंज। परतावल चौराहे पर किराए के मकान में रह रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोच लिया। प्रेमी युगल से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को हाटा क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर 13 फरवरी को भगा ले गया। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उधर, किशोरी की मां ने आरोपी युवक व उसके रिश्तेदार के खिलाफ कप्तानगंज थाने में षड़यंत्र कर अपहरण करने का केस दर्ज कराया है। किशोरी की मां ने बताया कि हाटा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक मेरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर आता-जाता था। आरोपी 13 वर्षीय बेटी को गलत नियत से देखता था व रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगता था। पूर्व में इसकी शिकायत युवक के रिश्तेदार से की थी। इसी बीच 13 फरवरी को आरोपी मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शनिवार को श्यामदेउरवां पुलिस ने सूचना देकर बताया कि दोनों पकड़े गए हैं। प्रेमी युगल ने बताया कि उन्होंने मंदिर में शादी कर लिया है और परतावल में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, प्रेमी युगल के पकड़े जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed