{"_id":"6882835c40938332fc0d02c9","slug":"police-calls-you-to-the-police-station-never-makes-a-digital-arrest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155457-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थाने पर बुलाती है पुलिस, कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थाने पर बुलाती है पुलिस, कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती
Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं।
महराजगंज। अंजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल भी नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर उन लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं। इसलिए स्वयं जागरूक होना जरूरी है। पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है बल्कि थाने पर बुलाती है।
उक्त बातें क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को एबी इंटर नेशनल स्कूल नौतनवा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करना चाहिए जब तक कि उसके बारे में पूरी जानकारी न हासिल कर लें।
क्षेत्राधिकारी ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीओ ने एक घंटे की पुलिस की कक्षा में कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज की भूमिका के साथ विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति उनकी जिज्ञासा को शांत किया। डायरेक्टर अंजली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का समय समय पर होना जरूरी है। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य ऋषिकेश सिंह, चीफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद जकी अहमद, आदित्य, चक्रधारी, अमन, प्रियांशु, अरविन्द, राजमन आदि मौजूद रहे।