{"_id":"653bf770e02f5bd4570c7e66","slug":"police-arrested-eight-people-including-the-manager-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8482-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रबंधक सहित आठ लोगों को पुलिस ने किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रबंधक सहित आठ लोगों को पुलिस ने किया पाबंद
विज्ञापन
सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद होने की आशंका में पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित आठ लोगों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया। मामले में एसडीएम की ओर से सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने बताया कि जहदा स्थित बापू शताब्दी इंटर काॅलेज में सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद होने की आशंका बनी थी। सूचना मिलने के बाद प्रथम पक्ष के कालेज के प्रबंधक नाथू चौधरी, अरुण पांडेय, अरुण कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता तथा दूसरे पक्ष के जयप्रकाश चौधरी, संजय कुमार चौधरी, राधेश्याम सहित कुल आठ लोगों को संबंधित धाराओं में पाबंद किया गया है। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा गया है।