फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police and ssb flag marched

फ्लैग मार्च कर पुलिस ने सुरक्षा का अहसास कराया, हिस्ट्रीशीटरों के गांवों में डुग्गी-मुनादी

Sun, 16 Jan 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
police and ssb flag marched
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने सुरक्षा का अहसास कराया, हिस्ट्रीशीटरों के गांवों में डुग्गी-मुनादी
विज्ञापन

ठूठीबारी/पनियरा। निर्भीक होकर वोट डालने के लिए तहसील प्रशासन ने रविवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया। क्षेत्र के मनबढ़, दबंग, संपत्ति से संबंधित हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंच कर सत्यापन किया और लोगों को आगाह किया कि अगर इन लोगों ने विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार का असंवैधानिक कार्य किया गया तो इसकी सूचना पुलिस को देकर सहयोग करें। उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ठूठीबारी, चटिया, गडौरा, मैरी, लोहरौली, डिगही, बेलवा, बोदना गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संजय दूबे, एसएसआई अरुण दूबे, लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज विजय दूबे, एसएसबी उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

पनियरा पुलिस ने क्षेत्र में 10 साल के हिस्ट्रीशीटरों के गांवों में डुग्गी-मुनादी के जरिए लोगों को उनसे सतर्क रहने की अपील की। उनसे मिलने वाले लोगों की गतिविधियों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही। थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में 10 वर्ष से अपराधों में सक्रिय 61 हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर्ड हैं, जो संपत्ति संबंधी अपराध मामले पंजीकृत हैं। उनके सत्यापन के लिए उनके गांव जाकर डुग्गी-मुनादी की गई। उन्होंने बताया कि बभनौली, पनियरा, रजौड़ा, बेलटिकरा, धनखरी आदि गांवों में लोगों इनसे सजग रहने की अपील की गई। इस दौरान उप निरीक्षक इस्माइल खान, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र, उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed