{"_id":"65bcf9e699a46f51de0ced46","slug":"police-and-administration-tightened-the-noose-on-illegal-soil-mining-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114993-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस और प्रशासन ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस और प्रशासन ने कसा शिकंजा
Fri, 02 Feb 2024 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल जोरों पर चल रहा है। खनन माफिया उपजाऊ भूमि को जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर मिट्टी को ईंट भट्ठों पर डंप करने में जुटे हैं। इसे लेकर अमर उजाला अखबार ने शुक्रवार के अंक में 'ईट भट्ठों पर डंप की जा रहा है अवैध खनन की मिट्टी' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूट गई। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बैठवलिया के सिवान में छापा मारकर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली।
टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बैठवलिया गांव के सिवान में अवैध खनन चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जबकि छापा की भनक लगते ही वाहन चालक फरार हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल भी शामिल रहे।