फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Poisoning the pond resulted in the death of millions of fish.

Maharajganj News: पोखरी में जहर डालने से लाखों की मछलियां मरीं

Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Poisoning the pond resulted in the death of millions of fish.
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी में बृहस्पतिवार को एक पोखरी में अज्ञात व्यक्ति के जहर डाल देने से लाखों रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। पीड़ित श्रीपति यादव ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोहरगड्डी निवासी श्रीपति यादव ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि मेरी पत्नी आरती देवी के नाम से निजी जमीन में स्थित पोखरी में मछली पालन किया गया है। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने पोखरी में ज़हर डाल दिया, जिससे पाली गईं लाखों रुपये की मछलियां मर गई हैं। उसने इसकी जांच कर जहर डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed