{"_id":"67ae47d5b96f0454370bd1d1","slug":"pneumonia-cases-increased-due-to-weather-fluctuations-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142585-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े निमोनिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े निमोनिया के मरीज
Fri, 14 Feb 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बदलते मौसम में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, निमोनिया और डायरिया से परेशान हैं। डॉक्टर ने कहा कि जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
बृहस्पतिवार को ओपीडी में 416 मरीज ओपीडी में आए। इसमें 10 निमोनिया से पीड़ित मिले। दिन में गर्मी और रात में ठंड होने से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे मौसम में सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों में हो रही है। जिला अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास रोजाना करीब 30 से 35 निमोनिया, बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीजों में लंबे समय से खांसी, निमोनिया, गले में दर्द, संक्रमण, जकड़न, आंख-नाक से पानी आना, एलर्जी, सांस आदि दिक्कतें आ रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि मौसम के अनुसार बच्चों को सावधानी से रखें। किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। इस समय सबसे अधिक निमोनिया, डायरिया व बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में डायरिया के दाे, निमोनिया के चार और तेज बुखार के दो मरीज भर्ती थे।