फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pledge to make the earth green by planting trees

Maharajganj News: पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प

Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pledge to make the earth green by planting trees
मनिकौरा में पौधरोपण करते वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। 
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को जगह-जगह पौधरोपण किया गया। इस दौरान लोगों ने धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। वहीं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षा बलों के जवानों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

जगह-जगह गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता बताई गई। दीवानी न्यायालय परिसर, एसएसबी 22 वीं वाहिनी चिऊरहा परिसर में पौधरोपण हुआ। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने डीएफओ महराजगंज के साथ आम का पौधा लगाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कहा कि आज जनपद में गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। फरेंदा स्थित मणिकौरा ग्राम पंचायत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। शाम में त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती हुई। बीएसए ऋद्धि पांडेय ने कहा कि 1709 परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला की अध्यक्षता में पर्यावरण को लेकर आयोजित गोष्ठी के बाद उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार व तहसीलदार पंकज कुमार शाही ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डिप्टी सीएमओ राजेश द्विवेदी मौजूद रहे। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि सीमा चौकी मोरीघाट में ग्राम प्रधान मुड़िला रामबेलास निषाद व ग्राम प्रधान चंडीथान लक्खी चंद मौर्या ने पौधरोपण किया।

नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील परिसर में दर्जनों पौधे रोपित किए गए। इसमें तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज मौजूद रहे। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमार शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय पोखरभिंडा सहित कई विद्यालयों में पौधरोपण किया। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड धानी के परिसर में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक के अधिकारियों ने पौधरोपण किया। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, हिमांचल छपरा कंपोजिट विद्यालय में सभासद रामसूरज, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार और प्रधानाचार्य लाल बिहारी की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। वहीं सिसवा बाजार नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में एक वृक्ष मां के नाम, कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसकी शुरुआत ग्राम पंचायत बकैनिया में उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा फलदार वृक्षों के पौधे लगाकर की। खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मठियाईदू में बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत परतावल के विभिन्न वार्डों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। इसमें अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने देववृक्ष पीपल और अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने नीम का पौधा लगाया। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत पनियरा के अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल की देखरेख में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कर्मियों ने एक रैली निकाली। उसके बाद विभिन्न वार्डों में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed