{"_id":"6980fc881aea5e32f90c3b55","slug":"pledge-taken-under-child-marriage-free-india-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-170725-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ली शपथ
विज्ञापन
महराजगंज। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’100 दिवसीय विशेष अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद के सदर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, समाज में इस कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता जताना था। संजा देवी ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने सामूहिक रूप से वचन लिया कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगी और न ही अपने आस-पास या समाज में कहीं भी बाल विवाह होने देंगे।
कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में वार्डन मीना गुप्ता, प्रियंका त्रिपाठी, दीनू पटेल, ममता यादव, हरिशंकर पांडेय, सीमा गोयल, रेशमा आदि उपस्थित रहे।