फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Players go under the hammer for the Ghugli Cricket League

Maharajganj News: घुघली क्रिकेट लीग के लिए लगी खिलाड़ियों की लगी बोली

Sun, 26 Apr 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Players go under the hammer for the Ghugli Cricket League
खुशहाल नगर। घुघली क्षेत्र में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही ‘महराजगंज घुघली सर्किल क्रिकेट लीग’ का ऑक्शन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। टीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज के हॉल में शुक्रवार देर रात तक चली इस लाइव ऑक्शन प्रक्रिया में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई गई। ऑक्शन में सावन गुप्ता व अभिनाश साहनी सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, सावन गुप्ता को डॉल्फिन 11 टीम ने 21,000 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, अभिनाश को महाकाल-11 ने 21000 रुपये में अपने टीम शामिल किया। आईपीएल की तरह ही इस लीग में भी टीम मालिकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य सुधीर यादव, अनिल जायसवाल, दीपक यादव, जेपी यादव और दीपक गिरी ने बताया कि यह पूर्वांचल का सबसे बड़ा डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। इसकी शुरुआत डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 8 मई को होगी और 11 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस लीग के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से करीब 300 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से चयनित खिलाड़ियों को कुल 10 टीमों में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता की प्रथम विजेता टीम को 5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2,55,000 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 53,333 रुपये और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 33,300 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ऑक्शन के उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल को आयोजक मंडल के सुधीर यादव ने बुके देकर स्वागत किया। संतोष जायसवाल ने आक्शन में बैठे लोगों संबोधित करते हुए कहा कि घुघली में इस तरह का आयोजन न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच देगा बल्कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed