{"_id":"668800255c7e86893103141d","slug":"platform-of-anandnagar-railway-station-sunk-in-the-first-rain-wall-collapsed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-126099-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहली बारिश में ही आनंदनगर रेलवे स्टेशन का धंसा प्लेटफार्म, गिरी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहली बारिश में ही आनंदनगर रेलवे स्टेशन का धंसा प्लेटफार्म, गिरी दीवार
Fri, 05 Jul 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। पहली बारिश ने ही रेलवे के निर्माण कार्यों की पोल खोल दी है। आनंदनगर स्टेशन पर बना प्लेटफार्म धंस गया और दीवार ध्वस्त हो गई। मानक के विपरीत हुए निर्माण कार्य से रेलवे के कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
प्लेटफार्म पर दिल्ली से आने व जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पनवेल, अंत्योदय एक्सप्रेस सहित अन्य बड़ी ट्रेनों की बोगियां प्लेटफार्म के बाहर ही खड़ी रहती थीं। इन ट्रेनों के रुकने से स्टेशन छोटा पड़ जाता था। स्थानीय लोगों की मांग पर रेल प्रशासन ने करीब 100 मीटर प्लेटफार्म बढ़ाने का आदेश दिया था। ठेकेदार द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर दक्षिण दिशा में प्लेटफार्म और दीवार का निर्माण कराया गया जो एक बरसात भी नहीं झेल पाया।
शुक्रवार को हुई भीषण बरसात दीवाल ध्वस्त हो गई और प्लेटफार्म धंस गया, जिसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। लोग विभागीय लापरवाही व भ्रष्टाचार बता रहे हैं। इस संबंध में सेक्शन इंजीनियर कार्य इसरार अहमद ने कहा कि प्लेटफॉर्म अभी निर्माणाधीन है। जहां दीवार ध्वस्त हुई है। वहां रास्ता है, जिससे मशीन व निर्माण सामग्री जाती थी। मशीनों के आने-जाने से दीवार क्रेक हो गई थी जो बारिश में गिर गई।