फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Plastic collection units will be made in 41 gram panchayats

41 ग्राम पंचायतों में बनेगी प्लास्टिक कलेक्शन यूनिट

Tue, 01 Feb 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Plastic collection units will be made in 41 gram panchayats
41 ग्राम पंचायतों में बनेगी प्लास्टिक कलेक्शन यूनिट
विज्ञापन

- प्रत्येक ग्राम पंचायत में दस-दस यूनिट स्थापित कराने पर होगा जोर, स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
संतोष शर्मा
महराजगंज। स्वच्छता के विकास के लिए पंचायत राज विभाग ने एक बार फिर से पहल प्रारंभ की है। जिसके तहत चिन्हित सभी 41 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कलेक्शन यूनिट (इकाई) की स्थापना की जाएगी। यूनिट में एकत्र प्लास्टिक को सुरक्षित ढंग से निस्तारित किए जाने पर जोर दिया जाएगा।
जिले में कुल 882 ग्राम पंचायत हैं। इसमें से धन की उपलब्धता के आधार पर 41 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जानी है। इसके लिए गांव में स्थित प्रत्येक 10 से 15 घर के बीच में एक प्लास्टिक कलेक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे कि ग्रामीण अपने घरों के प्लास्टिक व अन्य कचरे को वहां पर एकत्र कर उनका सुरक्षित तरीके से निपटान कर सकें। प्लास्टिक के सुरक्षित निपटान से जहां कचरे के निस्तारण में मदद मिलेगी, वहीं स्वच्छता के प्रति भी आमजन को प्रेरित किया जा सकेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि प्लास्टिक कलेक्शन यूनिट की स्थापना के लिए स्थलों के चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता का विकास होगा। संवाद
विज्ञापन

इन 41 ग्राम पंचायतों में कराया जाएगा निर्माण कार्य
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक संतोष शुक्ला ने बताया कि जिन 41 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कलेक्शन यूनिट की स्थापना की जानी है, उनमें बृजमनगंज के महुआरी, सहजनवा व सौरहास, धानी के पुरंदरपुर, घुघली के बरगदही, भुवना, बिरैचा व पंचरुखिया, लक्ष्मीपुर में करैला, अजगरहास, महदेवा बसडीला व सोंधी, सदर के नटवा, सरडीहा व सोनरा, मिठौरा के कसमरिया, लेदवा, मुंडेेरा कला व सोहगौरा, नौतनवां के बरवा कला, हनुमानगढ़िया, जगरनाथपुर व मेहदिया, निचलौल के बजहा, जमुई कला, कामता व रायपुर, पनियरा के बेनीगंज, गिरगिटियां व मोहद्दीनपुर, परतावल के बेलवा बुजुर्ग, भरगावां, कुड़वा व पकड़ी दीक्षित, फरेंदा के गोपालपुर, फरेंदा बुजुर्ग, पोखरभिंडा व शाहपुर जंगल तथा सिसवा के चिउटहा, मधवलिया, मुजहना व शिकारपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed