{"_id":"69d80c0e6d1edfc19f03b164","slug":"pipelines-will-supply-drinking-water-to-three-new-wards-maharajganj-news-c-206-1-go11002-175057-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन नए वार्डों में पाइप लाइन से होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन नए वार्डों में पाइप लाइन से होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
122.60 लाख से सुगम होगा आवागमन, ड्रेनेज से जल निकासी प्रबंध
निचलौल नगर पालिका में होंगे कार्य, निविदा आमंत्रित
दूर होगी पेयजल की दुश्वारी...101.66 लाख से पाइपलाइन विस्तार
महराजगंज। नगर निकाय क्षेत्र के पांच वार्डों में 239.56 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। विकास कार्यों के तहत पाइप लाइन बिछाने, सड़क निर्माण और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।
धूप की तपिश के चलते अप्रैल में ही लोगों का गला सूखने लगा है। गर्मी बढ़ेगी तो पानी की मांग और बढ़ेगी। ऐसे समय में पेयजल की दुश्वारी न होने पाए इसे ध्यान में रखते हुए नगर निकाय निचलौल में दो माह के भीतर ही दुरुस्त होंगे। तीन वार्डों में पाइपलाइन पेयजल योजना 101.66 लाख रुपये से विस्तारित होने जा रही है। इसकी निविदा भी नए वित्तीय सत्र के चौथे दिन नगर पालिका प्रशासन खोल चुका है। इसी नगर निकाय के दो वार्डों में आवागमन बेहतर करने के लिए 122.60 लाख रुपये से आरसीसी रोड व मोहल्ले में जलनिकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।
नगर पालिका निचलौल के वार्ड नंबर तीन महाशय मोहल्ला, वार्ड नंबर एक जिगनहवा व वार्ड नंबर 11 में करीब 10 हजार की आबादी के घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्धता का सपना अधूरा था। ऐसा इसलिए क्योंकि चार वर्ष पहले पेयजल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन उस समय की आबादी के अनुरूप थी। विस्तारित क्षेत्र के लिहाज से तीनों वार्डों में सैकड़ों घरों में शुद्ध पेयजल का इंतजार है। नए वित्तीय सत्र में नगर विकास विभाग ने इनकी दुश्वारी दूर करने के इंतजाम कर दिए हैं। तीनों वार्डों में पाइप लाइन बिछाने के कार्य की निविदा का आवंटन हो चुका है। यह परियोजना 31 जून तक पूरी होगी। जिगनहवा के पाइपलाइन पेयजल योजना विस्तारीकरण के लिए 33.88 लाख, महाशय मोहल्ला के लिए 33.89 लाख और लोहिया नगर के लिए भी 33.89 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। गर्मी में शुद्ध पेयजल का इंतजाम पुख्ता होने से लोगों को उम्मीद है कि इस बार गर्मी में पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
घोड़हवा में आरसीसी व ड्रेनेज के लिए 98.20 लाख
पाइपलाइन पेयजल परियोजना के अलावा दो अन्य वार्डों में बेहतर आवागमन की व्यवस्था भी बेहतर होगी। वार्ड नंबर 6 घोड़हवा में चूड़ा मिल से ला काॅलेज तक आरसीसी सड़क व सड़क के बगल में जलनिकासी के लिए ड्रेनेज का निर्माण 98.20 लाख रुपये से तो 24.40 लाख रुपये से कान्हा गोशाला तक आरसीसी सड़क व ड्रेनेज का निर्माण होगा। यह कार्य भी 31 जून तक पूरा होना है, लेकिन इसकी निविदा 25 अप्रैल को खुलेगी।
वर्जन
वार्ड में शुद्ध पेयजल के लिए लोगों को परेशानी होती है। पाइपलाइन बिछाने पर शुद्ध पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। आगामी दिनों में पाइपलाइन बिछ जाने के बाद स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति आसान हो जाएगी। शहर में विकास कार्यों के कारण सुविधाएं बढ़ेंगी।
-भोली वर्मा, हर्रेडीह वार्ड
................
शहर के जिगनहवा, महाशय और हर्रेडीह वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार होने से लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। फिलहाल शुद्ध पेजयल के अभाव लोगों को परेशानी होती है। पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होने से आम लोगों को राहत मिलेगी।
-नीलेश, महाशय वार्ड
.......................
नगर निकाय की जरूरतों व प्रस्ताव पर नए वित्तीय सत्र में बजट आवंटन शुरू हो गया है। नगर निकाय में पांच कार्यों के लिए 239.56 लाख रुपये नगर विकास से अवमुक्त हुए हैं।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम महराजगंज