फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pipe line lying broken for three years, supply halted

Maharajganj News: तीन वर्ष से खराब पड़ी पाइप लाइन, आपूर्ति ठप

Sun, 17 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pipe line lying broken for three years, supply halted
ओवरहेड टैंक
निचलौल। क्षेत्र के बैठवलिया गांव में जल निगम की ओर से स्थापित ओवरहेड टैंक की बिछी पाइप तीन वर्ष से खराब पड़ी है। जिसके कारण दो गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। लोगों के मुताबिक बैठवलिया गांव में जल निगम की ओर से स्थापित ओवरहेड टैंक की बिछी पाइप बीते तीन वर्ष पहले जगह जगह से लीकेज हो रही थी। जिसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप कर दी गई। वही गांवों के अधिकांश हैंडपंपों से भी पानी दूषित आता है। ऐसे में ग्रामीण करीब तीन किलोमीटर दूर तेरह चार पुल से पानी लाते हैं। जबकि तीन वर्षो से लीकेज पाइप को दुरुस्त नहीं कराया जा सका। ऐसे में उन लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जल निगम के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके है। लेकिन जिम्मेदार उनकी समस्याओं को नजर अंदाज कर देते है। इस मामले में जल्द जिले के उच्चाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन




बैठवलिया गांव निवासी प्रभाकर जायसवाल ने बताया कि उसके घर में पानी का एकमात्र साधन सरकारी टंकी है। परंतु तीन वर्ष बीत चुके है। घरों में पानी नहीं पहुंचा। ऐसे में उसके परिवार को पीने तक के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। श्याम मोदनवाल ने बताया कि बिछी पाइप तीन वर्षो से खराब है। उसे ठीक कराने के लिए ठेकेदार कछुआ के चाल की तरह कार्य करा रहा है। तेजी से कार्य कराने की बात कहने पर बजट का अभाव करते हुए कार्य में तेजी लाने से पल्ला झाड़ लेता है। मिश्रवलिया निवासी राहुल मिश्रा ने कहा कि उनके घर में सरकारी पानी की टंकी और नल दोनों हैं। हैंडपंप का पानी पीला व दुर्गंध युक्त आता है, जो पीने योग्य नहीं है। ऐसे में पाइप खराब के कारण पूरे गांव में ही पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीण विजय पासवान का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों का रवैया बिल्कुल लापरवाही भरा है। पानी दैनिक जरूरत का हिस्सा है। अधिकारियों को चाहिए कि वे ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल पाइप को दुरुस्त कराएं परंतु ऐसा नही हुआ।
विज्ञापन




-----------------
एक महीने के अंदर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी

जल निगम अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन ने कहा कि बोर में दिक्कत हो गई थी। उसके बाद तीन जगहों में नई बोर हुआ है। लेकिन पानी शुद्ध नहीं आ रहा था। ऐसे में पुनः पुराने वाले बोर को ठीक कराया गया। गांव के गलियों में बिछी क्षतिग्रस्त पाइप को मुख्य पाइप से जोड़ने का कार्य चल रहा है। एक महीने के अंदर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed