फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Picture of wards will change with Rs 1 crore

Maharajganj News: एक करोड़ रुपये से बदलेगी वार्डों की तस्वीर

Wed, 22 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Picture of wards will change with Rs 1 crore
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज अपने कार्यों से दायरे में आने वाले वार्डों की तस्वीर विकास कार्यों की मदद से बदलने जा रहा है। निर्धारित कार्ययोजना में जहां पटेल नगर और वीर अब्दुल हमीद नगर में जहां पार्क बनेगा।
विज्ञापन

वहीं पूमावि, प्राथमिक और आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत के लिए भारी भरकम धनराशि निर्धारित कर दी गई है। इन कार्यों को यथाशीघ्र प्रारंभ कराकर निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण करने की तैयारी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका महराजगंज के वार्ड नंबर 9 लोहिया नगर, वार्ड 13 सक्सेना नगर और 22 शास्त्री नगर में सीसी रोड व पक्की नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 7.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख रुपये से विस्तारित क्षेत्र में 70-70 वाट के एलईडी लैंपपोस्ट और स्ट्रीट लाइट से अंधेरा दूर करने का इंतजाम किया जाएगा। वार्ड नंबर 10 के महुअवा और वार्ड नंबर 8 पटेल नगर के पिपरा बाबू का सुंदरीकरण क्रमशः 5.30 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

पटेल नगर में 14.73 लाख और वीर बहादुर नगर में 13.80 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पार्क बनाया जाएगा। 7.50 लाख रुपये से वार्ड नंबर 15 चिउटहां के पूर्व माध्यमिक स्कूल में 7.50 लाख रुपये से दिव्यांग शौचालय और वार्ड नंबर 4 अमरुतिया के प्राथमिक स्कूल का 7.15 लाख रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। वार्ड नंबर 26 वीर बहादुर नगर के कुटिया टोला में 4.12 लाख रुपये से आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed