{"_id":"6829e04e011cdb2a9d0c99e2","slug":"pickup-loaded-with-illegal-wood-caught-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-149496-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध लकड़ी लदा पिकअप पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध लकड़ी लदा पिकअप पकड़ा
Sun, 18 May 2025 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 May 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर में वन विभाग की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी लदा पिकअप बरामद किया। एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार, पिकअप में अवैध रूप से जंगल की लकड़ी भरकर ले जाई जा रही थी। टीम को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया गया। गाड़ी की जांच के दौरान चालक की पहचान रमेशर निवासी उदिपुर, फरेंदा के रूप में हुई। पूछताछ में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वन विभाग के एसडीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से एक लाख रुपये जुर्माना वसूलकर गाड़ी को छोड़ा गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जंगल की अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद