फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pickup full of laborers overturns, 12 injured

Maharajganj News: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 12 घायल

Tue, 28 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of laborers overturns, 12 injured
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महराजगंज गोरखपुर मुख्य मार्ग पर पिपरालाला गावं के पास सोमवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप के पलटने से सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि पिकअप पर सवार सभी लोग गोरखपुर दैनिक मजदूरी करते हैं। सोमवार को सभी मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। इसी बीच श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा लाला गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गंभीर घायल राजन (32) निवासी पंचदेउरी, ईश्वर (55) निवासी बसहिया बुजुर्ग, मिथुन (28) निवासी पंचदेउरी, अमर चौहान (32) निवासी पकड़ी सिसवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घायल राजेश, राजेंद्र, सुनील, जितई यादव का ईलाज परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed