फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Physiotherapy will also be done at CHC

Maharajganj News: सीएचसी पर भी होगी फिजियोथेरेपी

Thu, 20 Mar 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy will also be done at CHC
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें घुटने, कमर और जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए मेडिकल कॉलेज या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है और शासन से आवश्यक संसाधनों के लिए पत्राचार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में इन केंद्रों पर रोजाना करीब 35 से 50 मरीज ऐसे आते हैं, जो घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान होते हैं। फिजियोथेरेपी की सुविधा न होने के कारण इन्हें जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़े शहरों में इलाज कराने जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को न सिर्फ परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। अब जिले में ही यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिजियोथेरेपी एक वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जो बिना दवा के शरीर के दर्द और जकड़न को कम करने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed