फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PHC open timely but doctor has not come

स्वास्थ्य

Thu, 19 Aug 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
PHC open timely but doctor has not come
समय से खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लेकिन डॉक्टर नदारद
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में बांसपार रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां डॉक्टर समय से नहीं मिलने के कारण मरीज भी जाने से परहेज करने लगे हैं। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। अस्पताल में अंदर हैंडपंप के पास कूड़े का ढेर लगा था। बेड पर चादर भी नहीं थी। बुधवार को पड़ताल में व्यवस्था की खामियां खुलकर सामने आईं।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार सुबह 10.08 बजे बच्चों को टीका लगाने के लिए एएनएम सारिका बैठी रहीं। लेकिन, टीका लगवाने के लिए कोई आया था। केंद्र पर बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए रोस्टर के अनुसार टीका लगाया जाता है। दवा वितरण कक्ष में तीन कर्मी प्रशांत राय, शिल्पा व राकेश बैठे रहे। फार्मासिस्ट हरिकेश अपने कक्ष में जरूरी काम निपटा रहे थे। 10.50 बजे तक यहां तैनात डॉ. नमिता नहीं आई थीं। उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी। अस्पताल में प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों के लेटने के लिए बेड साफ नहीं था। अस्पताल के बाहर खड़ी सरस्वती, श्वेता ने बताया कि डॉक्टर यहां अभी तक नहीं आई हैं, जिससे जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। यहां डॉक्टर कभी समय से अस्पताल में नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी चिकित्सकों को अस्पताल में समय से रहने का निर्देश दिया गया है। अगर कोई चिकित्सक अस्पताल में समय से नहीं पहुंचता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed