{"_id":"6ade6b9ceae783f8dd0e00f5","slug":"bahu-beti-sammelanorganized-in-two-villages-under-mission-shakti-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187822-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला अपराधों और साइबर ठगी से बचाव के बताए गए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला अपराधों और साइबर ठगी से बचाव के बताए गए उपाय
विज्ञापन
महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत रविवार को कोतवाली और कोठीभार क्षेत्र के दो गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। उपनिरीक्षक ज्योति राय ने महिला अपराधों, साइबर ठगी से सतर्कता और पुलिस से मदद लेने की जानकारी दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा अमहवा में आयोजित सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए। किशोरियों के घर से बिना बताए चले जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं और इसके दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 व महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा दूबे में आयोजित सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराधों और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उपनिरीक्षक लकी पटेल, आरक्षी दीक्षा सिंह, पूजा मिश्रा, निशा कुमारी, आशा मीरा, मानसी वर्मा और विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।