फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The importance of education and the Constitution was discussed at the Nandvanshi Talent Award Ceremony and Seminar.

Maharajganj News: शिक्षा से समाज में जागरूकता और सम्मान को मिलता है बढ़ावा

Mon, 26 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The importance of education and the Constitution was discussed at the Nandvanshi Talent Award Ceremony and Seminar.
महराजगंज। नगर के चौक रोड स्थित एक मैरेज लॉन में रविवार को नंदवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि शिक्षा से समाज में जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास, जागरूकता और सम्मान का सबसे सशक्त माध्यम है। समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षा के बल पर ही समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सकता है। इसलिए बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि निर्मेष मंगल ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग और एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिजेश कुमार शर्मा ने की। इस दौरान अनय मंगल, आरिफ खान, विनोद गौतम, शिक्षक अमरेंद्र शर्मा, ऋषि कुमार नंद, श्रवण कुमार नंद, कन्हैया लाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed