फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pgt exam news

दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

Mon, 16 Aug 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
pgt exam news
दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी
विज्ञापन

- परीक्षा के लिए विभिन्न केंद्रों पर 3,947 परीक्षार्थी पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार व बुधवार को यूपी पीजीटी(उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा होगी। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 3947 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होकर सुबह साढ़े 11 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिम्मेदारों ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली मेें राजकीय बालिका इंटर कालेज व डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा में क्रमश: 384 परीक्षार्थी तथा जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 33, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा में क्रमश: 384 परीक्षार्थी तथा जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में 480 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को प्रथम पाली मेें प्रथम पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा में क्रमश: 384 परीक्षार्थी तथा जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में 241 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, वहीं दूसरी पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में 384 व डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 208 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

----------------------------
सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट
जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा की सूचिता पर नजर रखने के लिए एक सचल दल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed