फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pets to cross the border

सीमा पार कराने के लिए पालतू जानवरों का फिटनेश जरूरी

Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
pets to cross the border
पालतू जानवार के साथ सीमा पर खड़ी महिला। - फोटो : MAHARAJGANJ
सीमा पार कराने के लिए पालतू जानवरों का फिटनेस कागजात जरूरी
विज्ञापन

पालतू जानवरों के साथ सीमा पार कर रहे लोगों से कागजात मांग रही
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर पालतू जानवरों कुत्ता, बिल्ली के संग यात्रा कर रहे लोगों से कभी पालतू जानवर का प्रमाणपत्र, टीका के कागजात या उसके फिटनेस की रिपोर्ट नहीं मांगी गई। लेकिन, अब एसएसबी अपने पालतू जानवर सहित सीमा पार कर रहे लोगों से यह कागजात मांग रही है। कागजात नहीं होने पर उनको सीमा पार करने नहीं दिया जा रहा है।
कोलकाता से आईं मीना ने बताया कि सोनौली सीमा पर आई एसएसबी ने पालतू जानवर के फिटनेस सर्टिफिकेट देने की बात कही। नहीं होने पर नौतनवां जाकर बनवाया। इसके बाद कागजात दिखाने के बाद जाने दिया गया है। गोरखपुर से बुटवल जा रहे रमेश गुरुंग के संग भी यही दिक्कत हुई। एसएसबी द्वारा नए नियम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत नेपाल अवध मैत्री समाज के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा नया नियम लागू करने से पहले इसका प्रचार होना चाहिए था। भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया नए नियम के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं, बिचौलियों की चांदी है। बताया जा रहा जानवरों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

एसएसबी डीआईजी मनजीत सिंह पड्डा ने बताया कि नेपाल जाने वाले पशुओं से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को जरूरी औपचारिकता पूरी करनी पडे़गी। नियम के अनुसार ही पशुओं को नेपाल में प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed