फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Petrol pumps dry in Siswa for three days, increasing problems

Maharajganj News: सिसवा में तीन दिन से पेट्रोल पंप ड्राई, बढ़ी परेशानी

Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps dry in Siswa for three days, increasing problems
सिसवा में ड्राई पड़ा पेट्रोल पंप।
पेट्रोल के लिए भटक रहे वाहन मालिक और डीजल के लिए किसान
विज्ञापन

ईंधन नहीं होने से सिसवा नगर क्षेत्र के करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप ड्राई
सिसवा बाजार। क्षेत्र में पहले से ही जारी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच अब डीजल व पेट्रोल की कमी का मामला भी सामने आ रहा है। पिछले तीन दिन से नगर व क्षेत्र के पंप सूखे हुए हैं। लोग डीजल व पेट्रोल के लिए परेशान हैं।
सिसिवा बाजार क्षेत्र में वाहन मालिक और किसान पेट्रोल व डीजल के लिए पंपों के चक्कर लगा रहे हैं। सिसवा नगर क्षेत्र में एक दर्जन पेट्रोल पंप हैं। डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं होने से सभी पंप बंद हो चुके हैं। इससे वाहन स्वामी और किसान दोनों प्रभावित हो रहे हैं। गेहूं की कटाई के बाद गन्ने के खेतों में पानी चलाने का सीजन आ गया है। इसके लिए किसानों को डीजल की दरकार है लेकिन पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को डीजल नहीं मिल पा रहा है। सिसवा नगर निवासी मुकेश जायसवाल का कहना है कि डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा तो गाड़ियां चलाने में समस्या होगी और व्यापार भी प्रभावित होगा। ईंधन के अभाव में कच्चा माल समय से नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं खेसरारी निवासी राजकुमार यादव का कहना है कि डीजल नहीं मिलने से गन्ने के खेतों में पानी चलाने के लिए किसानों को दर-बदर भटकना पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो न तो व्यापारियों का व्यवसाय बचेगा और न ही किसानों फसल बच पाएगी। गांधी नगर वार्ड निवासी रमेश का कहना है कि टंकी पर पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। मगर कालाबाजारी करने वाले एक लीटर पेट्रोल 130 और डीजल 120 रुपये में बेच रहे हैं। महाराणा प्रताप नगर वार्ड निवासी सुशील का कहना है रसोई गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के न मिलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। भरपूर मात्रा में डीजल-पेट्रोल है। कालाबाजारी की कोई सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed