{"_id":"c18a654cf95cc78e78f8da28bc10ba5f","slug":"pesticide-vendors-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक विक्रेताओं का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक विक्रेताओं का विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले के बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर मंगलवार को नए नियम के विरोध में प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।
महराजगंज बीज व्यापारी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की कीटनाशक संशोधन नियम 2015 के तहत कीटनाशक विक्रय, स्टाक या विक्रय के लिए अनुमति प्राप्त करने को शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता का विरोध किया जा रहा है।
व्यवसायियों ने कृषि मंत्री, सांसद और डीएम को ज्ञापन देकर इसकी अनिवार्यता समाप्त कराने की मांग की है। महामंत्री सोनू कुमार निगम ने कहा कि कृषि रसायन का व्यवसाय करने व अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए योग्यता निर्धारित नहीं की जानी चाहिए। दुकान आजीविका के लिए की जाती है।
90 प्रतिशत बीज एवं कृषि रसायन के अनुज्ञप्तिधारी किसान के परिवार से संबधित हैं। इन सब नियमों से सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री राधेश्याम ने बताया की कृषि रसायन का मानव जीवन से परोक्ष रूप से संबंध नहंी है। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाओं की श्रेणी से अलग रखा जाए। इस दौरान शिव कुमार , सोनू कुमार, अमरनाथ , दिलीप मद्वेशिया, अनिल गुप्ता, असगर अली, राजेश आदि शामिल रहे।