{"_id":"6ada728e9942647485033dd1","slug":"personnel-were-provided-with-information-regarding-census-related-processes-and-tasks-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187652-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सभागार में बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और कार्यों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर विपिन कन्नौजिया और दिव्या गुप्ता ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने जनगणना के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने, सही तरीके से आंकड़े एकत्र करने और उपलब्ध कराए गए प्रारूप के अनुसार सूचनाएं दर्ज करने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी आलोक कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मियों से जनगणना संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने की अपेक्षा की।