फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People with better connections behaved badly, government remained silent

Maharajganj News: बेहतर संबंध वालों ने किया बुरा बर्ताव, सरकार मौन

Mon, 10 Feb 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
People with better connections behaved badly, government remained silent
महराजगंज। सोमवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हथकड़ी के साथ अमेरिका के कृत्य की निंदा करते हुए केंद्र सरकार की खामोशी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछले दिनों अपने यहां से बिना वीजा पासपोर्ट वाले नागरिकों को सैन्य विमान से अमेरिका ने हथकड़ी डालकर लोगों को सैन्य विमान में बैठाया था।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस देश के साथ बेहतर संबंधों का केंद्र सरकार दावा करती है, उसने देशवासियों के साथ यह व्यवहार किया जो समझ से परे है। कहा कि भले ही भारतीय गलत तरीके से वहां बसे थे, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई या अमेरिका में घुसने ही क्यों दिया गया।
विज्ञापन

अमेरिका में लंबे समय से रहने वालों को हथकड़ी डालकर वापस भेजना निंदनीय कृत्य है। सरकार को इसपर विरोध करना था, लेकिन मौन सहमति के कारण इस अमानवीय व्यवहार का अमेरिका को कोई खेद नहीं है। सरकार की निष्क्रियता के कारण राष्ट्र को शर्मसार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अमेरिका के राष्ट्रपति तक राष्ट्र का विरोध पहुंचना चाहिए साथ ही सरकार से भी जवाब मांगा जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्णमासी, शिवशंकर वर्मा, डाॅ. राम नरायन चौरसिया, गोपाल शाही, शिवशंकर वर्मा, अखिलेश, रमेश, अनिल कुमार, सागर, विराट वीर अभिमन्यु, लक्की, अजय, तेजबहादुर पांडेय सहित अन्य शामिल रहे।


अमेरिकी दूतावास को करें अविलंब तलब
महराजगंज। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने देशवासियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार और निर्वाचन को शर्मिंदगी का कारण मानते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि यह मामला छोटा नहीं बल्कि मानवाधिकार हनन का है। इसपर सरकार की चुप्पी देशवासियों को असहज कर रही है। सेना ने इस कृत्य का विरोध अमेरिकी दूतावास से करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीराम वर्मा, गणेश प्रसाद चौधरी, छेदों, ओमप्रकाश जायसवाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed