फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People rushed to the pumps after hearing rumours of petrol shortage.

Maharajganj News: पेट्रोल न मिलने की अफवाह सुन पंपों की ओर दौड़े लोग

Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
People rushed to the pumps after hearing rumours of petrol shortage.
कोल्हुई में गैस न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश  गोरखपुर सोनौली मार्ग  जाम कर किया हंगामा।
थोड़ी ही देर में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए, लोग बाइक और कार लेकर भटकने लगे
विज्ञापन

जरूरत की बजाए अधिक मात्रा में लोगों ने भरवाए पेट्रोल व डीजल
महराजगंज। बुधवार को अचानक पेट्रोल-डीजल न मिलने की अफवाह उड़ने से लोग घबराकर पेट्रोल पंपों की ओर बाइक और कार लेकर पहुंच गए। पूरे दिन आलम यह रहा कि कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। कुछ ही देर में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। लोग बाइक और कार लेकर भटकने लगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यालय स्थित हाईवे पर पेट्रोल पंप दोपहर करीब एक बजे बंद मिला। वहीं थोड़ा आगे बढ़ने पर महुअवा में स्थित पेट्रोल पंप भी बंद मिला। वहीं रजवल में भी यही आलम था। लोग लाइन लगाकर पेट्रोल डलवाने के लिए खड़े दिखे। कुछ देर बाद ही पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल व डीजल भरवाने वाले लोग अपनी जरूरत का तेल लेने की बजाए अधिक मात्रा में तेल भरवा रहे थे। इसके बाद लोग आगे के पेट्रोल पंप की ओर चल पड़े।
विज्ञापन

मिठौरा क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें सड़क तक फैल गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वाहन चालकों को इधर-उधर डीजल और पेट्रोल के लिए चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार,
बल्लो खास में स्थित पेट्रोल पंप भी बंद मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि पैसा तो पेट्रोलियम कंपनी को भेजा गया था लेकिन अभी तेल नहीं मिला है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
फरेंदा क्षेत्र में अधिकांश पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल न होने के कारण बंद पड़े रहे। वाहन चालक पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए इधर-ृउधर भटकते दिखे। जहां तेल मिलने की सूचना मिल रही है वहां वाहनों की भीड़ लग जा रही है। देर शाम फरेंदा कस्बे के पेट्रोल पंप पर तेल से भरा टैंकर पहुंचने की सूचना मिलते भी भारी भीड़ लग गई। पंप कर्मी लोगों को संभालने में पसीना बहा रहे है।
स्थानीय लोगों में महेश खेतान, मनीष चौबे, विशाल, विनीत मणि आदि का कहना है कि गैस सिलिंडर की तरह पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। वहीं पंप संचालकों का कहना है कि आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अफवाहों के कारण भीड़ बढ़ रही है।
गैलन और डिब्बे लेकर पंपों पर पहुंचे लोग
परसामलिक संवाद के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक के पेट्रोल पंपों पर बुधवार को अचानक भीड़ बढ़ने लगी। ग्रामीण क्षेत्र व कस्बों में अफवाह फैल गई कि पेट्रोल व डीजल खत्म होने वाला है तथा इसके दामों में भी भारी बढ़ोतरी होने वाली है। इस दौरान कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए गैलन और डिब्बे लेकर पेट्रोल लेने पंपों पर पहुंचे। मगर पेट्रोल पंप संचालकों ने नियमों का पालन करते हुए गैलन व डिब्बे में पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। वहीं सेखुआनी स्थित किसान सेवा केंद्र इंडियन ऑयल पर डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता के कारण बुधवार की सुबह अचानक भीड़ जुट गई।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के परसासुमाली टोला नौडिहवा में भी डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की भीड़ लगी रही, जहां नियमानुसार लोगों को डीजल-पेट्रोल उपलब्ध करवाया गया। सेखुआनी स्थित किसान सेवा केन्द्र इंडियन ऑयल के प्रोपराइटर अनुपम पाण्डेय ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा कि पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। ठूठीबारी संवाद के अनुसार, ठूठीबारी में भी डीजल-पेट्रोल के लिए लोग परेशान दिखे।
भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पेट्रोल 200 और डीजल 500 रुपये का देने के निर्देश
नौतनवा। बुधवार को एकाएक नगर क्षेत्र में स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर तेल भराने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थिति यह रही कि दोपहर होते-होते भीड़ और तेल दोनों को नियंत्रित करने के लिए पंप मालिक ने एक वाहन में पेट्रोल मात्र 200 रुपये और डीजल मात्र 500 रुपये का ही देने का निर्देश दिया। इसके बाद भी शाम करीब 6 बजे तक अधिकांश पंपों पर डीजल समाप्त हो गया। जबकि पेट्रोल भराने के लिए देर शाम तक लोग पंपों पर ही भीड़ लगाए रहे। संवाद

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल के पर्याप्त स्टॉक

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कुछ पेट्रोल पंप के ड्राई होने की स्थिति में संबंधित कंपनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर झूठी जानकारी या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों पर आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दंडित किया जाएगा। अफवाह के दृष्टिगत किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था के द्वारा कालाबाजारी की नियत से पेट्रोल/डीजल के अवैध भंडारण पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

कोल्हुई में गैस न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश  गोरखपुर सोनौली मार्ग  जाम कर किया हंगामा।

कोल्हुई में गैस न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश  गोरखपुर सोनौली मार्ग  जाम कर किया हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed