{"_id":"616321bc8ebc3e8746051cc1","slug":"people-protest-against-rashan-kotedar-maharajganj-news-gkp412461197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिलने पर कोटेदार के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं मिलने पर कोटेदार के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन नहीं मिलने पर कोटेदार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा विद्यालय के बच्चों का कई महीने का राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए गांव के विद्यालय पर प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद गांव के लोग घर चले गए। लोगों ने समस्या से संबंधित जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। गांव के लोगों ने कहा कि राशन नहीं मिला तो डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में पढ़ने वाले बच्चों को बीते 6 महीने का राशन वितरित नहीं मिला है। संबंधित कोटेदार से जब राशन न वितरित करने की बात पूछी जाती है तो कोटेदार द्वारा सटीक जवाब नहीं दिया जाता है। कोटेदार राज कुमार ने बताया कि सूची नहीं मिलने से खाद्यान्न वितरित नहीं किया जा सका। अब सूची मिल चुकी है। सभी को खाद्यान्न वितरित कर दिया जाएगा। बेवजह का आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान रेनू, माधुरी, रितिमा, उर्मिला सरिता, अखिलेश कुमार मिश्र, रामगति, बेलाश, नन्हेलाल, रामभवन, ईश्वरचन्द्र, किताबू प्रसाद, भुलई, संजय विश्वकर्मा, शिव चौहान अमरजीत, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे। पूर्ति निरीक्षक सदर वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस मामले में कोटेदार के खिलाफ जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।