फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People of the society should unite and come forward to help: MLA

समाज के लोग एकजुट होकर मदद के लिए आगे आएं : विधायक

Tue, 17 Sep 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Sep 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
People of the society should unite and come forward to help: MLA
फरेंदा। सोशल नेशनल रेनेसा पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सोनार एकता परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय मैरिज हाल में हुई, जिसमें भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन डॉ. श्रवण कुमार वर्मा व प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार वर्मा ने किया। बैठक में समाज के एकजुट होने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर एक दूसरे की मदद के लिए आगे आए। समाज के लोगों को विश्वकर्मा समाज से भी जोड़े। सभी समाज के लोगों को एक साथ लेकर चले, जिससे एक दूसरे की मदद किया जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि सोनार समाज का समाज के उत्थान में विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

धार्मिक व सामाजिक कार्यों में वह हमेशा आगे रहते हैं। नगर अध्यक्ष पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा सभी जाति के लोगों को एकत्रित कर समाज के हितों के लिए कार्य करें। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, श्रृषि मोहन वर्मा, आशीष वर्मा, आनंद वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा ने संबोधित किया। संचालन देवीसरन दूबे ने किया। इस दौरान हर्ष वर्धन वर्मा, संजय वर्मा, राहुल शर्मा, आदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा की हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को सृजन एवं निर्माण का देवता मना जाता है। इस दौरान सिंघबली विश्वकर्मा, छेदी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed