फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People met CDO to solve the problems

समस्याओं को दूर कराने के लिए सीडीओ से मिले लोग

Tue, 01 Feb 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People met CDO to solve the problems
समस्याओं को दूर कराने के लिए सीडीओ से मिले लोग
विज्ञापन

- राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिम्मेदारों ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निकाली गई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर मिशन से जुड़े सदस्यों ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

सदस्यों का कहना है कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब महिलाओं के विकास को लेकर काम कर रहा है। इसमें कार्य करने वाले कर्मियों का पहले मानदेय ठीक था। अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया को शुरू किए जाने की बात कही जा रही है तथा इसमें विभिन्न पदों पर मानदेय को भी घटा कर लगभग आधा किया गया है, जो कि पद एवं कार्य के मुताबिक काफी कम है। एक तरफ जहां राजस्थान, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ ने बेहतर मानव संसाधन लागू कर अच्छा परिणाम दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश में कर्मियों के मानदेय की कटौती करते हुए उनके शोषण की दिशा में कार्य हो रहे हैं। ज्ञापन देने के दौरान जिला मिशन प्रबंधक अशरफ, संतोष व अजय, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रमोद शर्मा, अभिषेक वर्मा, कमल, राधेश्याम, सुबोध, राहुल, प्रतिभा, संध्या, अभय मिश्रा, मनोज मौर्य, रवि मिश्रा, अंशुमान यादव, धनंजय साहू, अखिलेश, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed