{"_id":"66413481b2ce2c3f840b1155","slug":"people-kept-wandering-to-withdraw-money-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122314-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में एटीएम का शटर गिरा, रकम निकालने को भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में एटीएम का शटर गिरा, रकम निकालने को भटकते रहे लोग
Mon, 13 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों को जरूरतें पूरी करने के लिए उधार लेकर काम चलाना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों के एटीएम लगे हैं। ज्यादातर एटीएम रविवार को बंद रहे। इससे लोगों को रकम निकालने में परेशानी हुई। फरेंदा रोड पर एक दो एटीएम को छोड़कर सभी का शटर गिरा रहा। जनता की समस्याओं पर बैंक के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। कुछ बैंक के एटीएम के शटर करीब 15 दिन से नहीं उठे हैं।
सुबह मौसम के खराब होने के बाद भी रोजमर्रा व जरूरी सामानों की खरीद के लिए लोग बाजार की ओर निकले। अवकाश का दिन होने के कारण घरेलू खरीद का काम पूरा कर लेना चाहते थे, लेकिन धन निकालने के लिए एटीएम ने लोगों को निराश किया। केनरा बैंक और एसबीआई के एटीएम खुले जरूर मिले, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण धन निकासी नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि पीएनबी का एटीएम पिछले 15 दिन से बंद है। अधिकतर लोग तो एक दो जगह एटीएम की बंदी देखकर घर चले गए। शास्त्री नगर के संदीप कुमार पीएनबी बैंक के सामने मिले। उन्होंने बताया कि बैंक से मिले एटीएम का पिन ब्रांच के ही एटीएम से बनाया जा सकता है, लेकिन 15 दिन से एटीएम नहीं खुल रहा। एसबीआई के एटीएम से रमेश कुमार और अंकुर मिले। दोनों गोरखपुर रोड स्थित हनुमानगढ़ी के पास रहते हैं। एटीएम खुला देखकर धन निकासी के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन थक-हार कर वापस लौट गये। यूनियन बैंक के एटीएम के पास शिवम मिले, लेकिन एटीएम बंद देखकर वापस जाने लगे।
लीड बैंक मैनेजर अमरेश कुमार मौर्य ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो संबंधित बैंक को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।