फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People got angry due to the comment of the youth, uproar started

Maharajganj News: युवक की टिप्पणी से भड़के लोग, हंगामा

Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
People got angry due to the comment of the youth, uproar started
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजुडेहरा में रविवार को अपराह्न तीन बजेे युवक ने हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी की। धर्म परिवर्तन करने की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को थाने लाई। तहरीर थाने पर दी गई है।­
विज्ञापन

गांव के दुर्गा पूजा समिति के श्यामसुंदर सिंह, सत्यम सिंह, अभय, शुभम्, नागेन्द्र, चंद्रपाल, अंकित व अविनाश सिंह की तहरीर के अनुसार रविवार को गांव के कुछ बच्चे धार्मिक झंडा लेकर जलपा मां के मंदिर की तरफ जा रहे थे। एवन बेकर्स में काम करने वाला एक बंगाली युवक बच्चों को रोक कर धर्म परिवर्तन करने को कहने लगा और हिंदू देवी देवताओं को गाली देने लगा। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैली, जिससे लोग आक्रोशित होने लगे और युवक के काम करने की जगह पर इकट्ठा होने लगे। इसी बीच सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को हटाया और आरोपी युवक को थाने ले आई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि युवक पागल है और कोलकोता का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed