फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People getting injured after falling from the soil thrown on the paved road

Maharajganj News: पक्की सड़क पर डाली गई मिट्टी से गिरकर घायल हो रहे लोग

Sun, 24 Aug 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
People getting injured after falling from the soil thrown on the paved road
सोनौली। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 विस्मिल नगर में नगर पंचायत ने एक पक्की सड़क पर मिट्टी डाल दी है, जिससे वार्ड की पक्की सड़क कच्ची सड़क से भी बदतर हो गई है। दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़क पर पैदल चलना भी जोखिम भरा है। आए दिन इस पर गिरकर बाइक सवार जख्मी हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी पंचायत का ध्यान लोगों की परेशानी की तरफ नही जा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी अहद खान ने बताया कि उनका घर इसी वार्ड में है। पक्की सड़क पर मिट्टी गिराना समझ से परे है। ऐसा करने से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। आलम यह है कि सड़क पर पसरी चिकनी मिट्टी के कारण दो पहिया वाहन फिसल रहे हैं। वहीं इस पर पैदल चलने की बात तो कोई सोच भी नहीं सकता है। हल्की सी बारिश के बाद हर प्रकार के वाहनों का परिचालन रुक जाता है। वार्ड के लोग जिम्मेदारों से सड़क पर पसरी मिट्टी हटवाने की मांग कर चुके हैं, मगर समस्या जस की तस है, जिससे लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ईओ सोनौली राहुल यादव ने बताया कि मिट्टी गिराने की जानकारी मिली है। बारिश कम होने के बाद मिट्टी हटा दी जाएगी और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed