फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People fell ill due to weather, 434 patients of high fever treated in four months

Maharajganj News: मौसम की मार से लोग बीमार, चार माह में तेज बुखार के 434 मरीजों का उपचार

Sat, 04 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
People fell ill due to weather, 434 patients of high fever treated in four months
महराजगंज। बदलते मौसम की मार से लोग बेहाल हैं। जनवरी से अप्रैल तक तेज बुखार के 434 मरीजों का उपचार हो चुका है। गंभीर रूप से पीड़ित एईएस के 10, जेई के 15 और डेंगू जैसी बीमारी से पीड़ित 13 मरीजों का उपचार हुआ है। इस समय भी जिला अस्पताल में संक्रामक रोग से जुडे 26 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें तेज बुखार के दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मौसम से जुड़ी बीमारियों से सतर्क रहने व बच्चों को धूप से बचाने की सलाह दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से 11 सीएचसी पर ईटीसी सेंटर बनाया गया है। प्रत्येक सेंटर पर चार बेड सुरक्षित किए गए हैं। यही नहीं जिले में दो मिनी पीएचसीयू और जिला अस्पताल में 15 बेड सुरक्षित हैं, जिससे तेज बुखार व संक्रामक रोग से जुड़े मरीजों का त्वरित उपचार किया जा सके। विभाग का दावा है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाओं व जांच किट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हों।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्रों पर मरीजों को भर्ती किए जाने की उचित व्यवस्था की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि मौसम के बदलाव के कारण मरीजों की सेहत बिगड़ती है। सभी स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए गए है। धूप व गर्म हवाओं से बच्चों को बचाएं। तेज धूप से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed