{"_id":"5742083e4f1c1b4648690c13","slug":"people-face-puliya-probelem","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिया बनी परेशानी का सबब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया बनी परेशानी का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 23 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
puliya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबयां के अहिरौली टोले के समीप सिसवा - खड्डा मुख्य मार्ग पर चैनपुर रजवाहा नहर माइनर में बने पुल की दोनों रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रात में पुल से गुजरना जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन साईकिल तथा मोटर साईकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। विभाग समस्या से पूरी तरह वाकिफ है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सिसवा से खड्डा जाने वाले मुख्य मार्ग में चैनपुर रजवाहा नहर माइनर पर लगभग चार दशक पूर्व पुल का निर्माण हुआ था। धीरे-धीरे रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है इससे आज इसका अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। रात के अंधेरे में पुल की चौड़ाई का राहगीरों को एहसास ही नहीं हो पाता है। इससे वह आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा ग्राम वासियों का कहना है कि अनेकों बार विभाग को मरम्मत कराए जाने के लिए फरियाद की गई। ग्रामवासियों का कहना था कि यदि विभाग ने समस्या को गंभीरता से नही लिया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।