फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People consumed liquor worth Rs 3 crore in one night to welcome the New Year.

Maharajganj News: नववर्ष के स्वागत में एक रात में ही तीन करोड़ की शराब गटक गए लोग

Fri, 02 Jan 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
People consumed liquor worth Rs 3 crore in one night to welcome the New Year.
68,950 लीटर देशी, 15,840 बोतल विदेशी और बीयर की 34,960 केन बिकी
विज्ञापन

31 दिसंबर को बिकी करीब तीन करोड़ की शराब
महराजगंज। नववर्ष के स्वागत में तराई के शौकीनों ने जाम पर जाम टकराए और महज एक रात में करीब तीन करोड़ रुपये की शराब गटक गए। 31 दिसंबर की रात जिलेभर में शराब की लाइसेंसी दुकानों और बार में देर रात तक रौनक बनी रही।
आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर को 68,950 लीटर देशी शराब, 15,840 बोतल विदेशी मदिरा और 34,960 केन बीयर की बिक्री हुई। निर्धारित दरों के हिसाब से देखें तो देशी शराब (283 रुपये प्रति लीटर) से लगभग 1.95 करोड़ रुपये, विदेशी शराब (400 रुपये प्रति बोतल) से करीब 63 लाख रुपये और बीयर (83 रुपये प्रति केन) से लगभग 29 लाख रुपये का कारोबार हुआ। इस तरह एक ही रात में कुल बिक्री का आंकड़ा लगभग तीन करोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने बताया कि अप्रैल से दिसंबर तक की बिक्री पर नजर डालें तो जिले में 99,11,680 लीटर देशी शराब, 17,45,900 बोतल विदेशी मदिरा और 74,37,100 केन बीयर की बिक्री हो चुकी है। वहीं दिसंबर माह में कुल 10,68,720 लीटर देशी शराब, 2,45,400 बोतल विदेशी और 5,41,880 केन बीयर बिकी। पिछले वर्ष की तुलना करें तो 31 दिसंबर 2024 को 71,340 लीटर देशी शराब, 11,465 बोतल विदेशी मदिरा और 38,820 केन बीयर की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed