{"_id":"67d1d8db91e3ae590c022e57","slug":"people-became-aware-gujhiya-started-being-made-at-home-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144556-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जागरूक हुए लोग...घर में बनने लगी गुझिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जागरूक हुए लोग...घर में बनने लगी गुझिया
Thu, 13 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शिकारपुर में घर के अंदर गुझिया बनातीं महिलाएं।
महराजगंज। मिलावट के खिलाफ अमर उजाला के अभियान का असर दिखने लगा है। अब ज्यादातर घरों में महिलाएं स्वयं घर में खोआ तैयार कर गुझिया बना रही हैं। बाजार में मिलावट के चलते जागरूक लोगों ने यह कदम उठाया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुझिया घर में बनाई जा रही है।
दूध खरीदकर स्वयं ही खोआ बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सेहत की बात है तो जागरूक रहना पड़ेगा। होली पर्व पर मिलावट को देखते हुए घर में महिलाएं सतर्क हो गई हैं। दूध खरीदकर घर में ही खोआ तैयार कर गुझिया बना रही हैं। शहर में इस वजह से दूध की खपत बढ़ गई है।
पैकेट वाले दूध का स्टाॅक भी कई दुकानों में समाप्त हो चुका है। सेहत की चिंता करते हुए घर में मिठाई व गुझिया बननी शुरू हो गई है। दूध कारोबारी विशाल ने बताया कि करीब 40 हजार लीटर से अधिक दूध की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
अन्य दुकानों पर भी इसी तरह से बिक्री हुई होगी। प्रत्येक दिन करीब 50 लाख से अधिक के कारोबार हो रहे हैं। इन दिनों हालत यह है कि स्टाॅक में दूध बच नहीं रहा है।
होलिका दहन 1700 स्थलों पर, पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे : होली को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में 1700 स्थलों पर होलिका जलेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्थानों पर दो दो पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्र में भी कड़ी निगरानी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि क्लस्टर मोबाइल बनाए गए हैं, जो क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे जिनकी संख्या 48 है। थाने के फोर्स के अतिरिक्त क्लस्टर मोबाइल क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से भी प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर है। कहीं भी कोई कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।