फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are troubled by the heat of the sun during the day and the humidity at night

Maharajganj News: दिन में धूप की तल्खी तो रात में उमस से लोग परेशान

Fri, 09 May 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the heat of the sun during the day and the humidity at night
महराजगंज। मई के दूसरे सप्ताह में सिर्फ दिन ही नहीं रात में भी मुश्किल बढ़ गई है। दिन में तल्ख धूप लोगों का जहां होश उड़ा रही वहीं रात का तापमान भी अधिक होने के कारण उमस की दुश्वारियों को झेलने के लिए लोग विवश हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। बीते सप्ताह मौसम का मिजाज कुछ नर्मी भरा रहा। क्योंकि हल्की बारिश और ठंडी हवा के झोंकों के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 21-22 डिग्री के करीब रहा, लेकिन पिछले तीन से धूप की तपिश से तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री था वह 42 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़त बना रहा है, जिससे रातें भी गर्म और उमस भरी साबित हो रही हैं। न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री जा पहुंचा। रात का तापमान बढ़ने से सर्वाधिक समस्या नींद न पूरी होने की हो रही है और लोगों को करवटों में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डाॅ. दिवाकर सिंह ने बताया कि आगामी एक से दो दिन मौसम के शुष्क बने रहने व तापमान में बढ़त का अनुमान है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed