{"_id":"66e202b167e9af7c810ffad7","slug":"people-are-making-way-by-breaking-service-road-barricades-those-responsible-are-unaware-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131113-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्विस रोड बैरिकेडिंग तोड़ बना रहे रास्ता, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्विस रोड बैरिकेडिंग तोड़ बना रहे रास्ता, जिम्मेदार बेखबर
Thu, 12 Sep 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में हाईवे पर जहां लोग चाह रहे हैं वहीं लोग रास्ता निकाल ले रहे हैं। मनमाने तरीके से स्लैब तोड़कर सर्विस रोड से सटे नालों को भी समतल कर वाहन आने-जाने के लिए रास्ता बनाने से भी लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदार इस मनमानी को देखते हुए भी मौन साधे हुए हैं।
जिला मुख्यालय से फरेंदा के लिए हाईवे है। कस्बे में लोगों को आने-जाने की सुगमता रहे इसके लिए हाईवे के बगल में सर्विस रोड की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोहे की जालियों से हाईवे और सर्विस रोड को अलग भी किया गया है। हाईवे से निकलने वाले संपर्क मार्गों के लिए वाहन के लिए स्थान छोड़ा गया है, लेकिन लोग मनमाने तरीके से जहां इच्छा हो रही है, वहां सर्विस रोड का स्लैब व जालियां तोड़कर नाला समतलीकरण कर वाहन निकालने के लिए रास्ता बना ले रहे हैं।
जिला उद्योग केंद्र को जाने वाले रास्ते से लेकर जिला अस्पताल तक कई स्थान पर लोगों ने निजी प्रयास से रास्ता बना लिया है। इतना ही नहीं हाईवे के किनारे जिनकी दुकानें हैं। वह लोग सर्विस रोड पर लगी बैरिकेडिंग की जालियां तोड़कर लोगों को निकलने के लिए रास्ता बना दिए हैं। हाईवे पर हुए इस निर्माण को तोड़ते हुए रास्ता बनाने या जालियों के कटिंग की अनुमति किसी को नहीं है, बावजूद विभाग की उदासीनता के कारण कोई कार्रवाई नहीं होती व मनमानी का बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
हाईवे पर शहर के अंदर कोई काम कराने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी जरूरी होती है। अगर कोई ऐसा नहीं कर रहा है तो वह नियम के खिलाफ है।
-शांभवी तिवारी, सहायक अभियंता, एनएचआईए