फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are falling prey to viral due to the weather.

Maharajganj News: मौसम की मार से लोग हो रहे वायरल के शिकार

Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
People are falling prey to viral due to the weather.
जिला अस्पताल पहुंचे 665 मरीज, डॉक्टरों ने जांच कर दी सतर्कता बरतने की सलाह
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम तेजी से बदल रहा है। इसके चलते लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। सर्वाधिक समस्या वायरल फीवर में प्लेटलेट्स घटने की आ रही है। बृहस्पतिवार को 26 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। जांच में 12 मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिला। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर परामर्श दिया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 665 रोगियों का उपचार हुआ। इसमें अधिकतर वायरल व डायरिया पीड़ित रहे। 12 बुखार पीड़ित ऐसे मिले जो बुखार के बीच घटते प्लेटलेट्स से फिक्रमंद थे कि कहीं उनका बुखार मच्छर जनित तो नहीं। डाॅ. पवन कुमार ने मरीजों की जांच कर रिपोर्ट के आधार पर परामर्श दिए। बताया कि साधारण बुखार भी रक्त प्लेटलेट्स को प्रभावित कर सकता हैं। हालांकि प्लेटलेट्स उतनी संख्या में नहीं कम हो रहे कि खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो, लेकिन सचेत रहने की हिदायत व खानपान में सुधार की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
समय-समय पर बुखार का स्वरूप विभिन्न कारणों से बदलता है। वायरल फीवर जो इन दिनों हो रहा उसमें प्लेटलेट्स कुछ कम मिल रहे हैं। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. एके द्विवेदी, सीएमएस
ऐसे करें बचाव
-सर्दी-गर्मी से बचकर रहें।
-अंकुरित अनाज भरपूर मात्रा में प्रयुक्त करें।
-फलों में प्लेटलेट्स सहेजने के गुण होते हैं। फल व सलाद खूब प्रयोग करें।
- जांच व परामर्श के बाद उपचार शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed