फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are facing the problem of power cuts and low voltage.

Maharajganj News: बिजली कटौती व लोवोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग

Fri, 05 Jun 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
People are facing the problem of power cuts and low voltage.
सांथा क्षेत्र का हाल, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

सांथा। क्षेत्र के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। यदि बिजली रहती भी है तो लोवोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विद्युत उपकेंद्र मेंहदावल से सांथा फीडर की बिजली आपूर्ति होती है। सांथा क्षेत्र के गनवरिया, लोहरसन, सांथा, करनजोत, बेलवा मिश्र, रमवापुर मिश्र आदि गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सांथा फीडर के गांवों में हर दिन 12 से 14 घंटे बिजली की कटौती होती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोवोल्टेज की समस्या से सिर्फ घरेलू उपभोक्ता ही नहीं जूझ रहे हैं, वरन विभिन्न प्रतिष्ठानों पर भी गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। रोस्टिंग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रधान संघ अध्यक्ष रणबीर पांडेय, सोनू चौबे , देवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, राजेश प्रताप सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है की केवल दिन में ही बिजली आपूर्ति हो रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का शासन का निर्देश है। सुबह से शाम और रात में कई बार बिजली बाधित होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed