फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People angry over disconnection due to dues chased the workers

Maharajganj News: बकाए में कनेक्शन कटने से नाराज लोगों ने कर्मियों को दौड़ाया

Tue, 25 Jun 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
People angry over disconnection due to dues chased the workers
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरडिहा टोला तुलसीपुर में बकाया बिल वसूली के दौरान कनेक्शन काट दिया गया। इसे लेकर बिजली कर्मियों व लोगों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिग्विजय का 27132 रुपये बिजली का बिल बकाया है। जमा नहीं करने पर सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मियों ने कनेक्शन काट दिया। इससे नाराज होकर दिग्विजय, रामवृक्ष और कुछ अज्ञात लोगों ने संविदा कर्मी अमिताभ निवासी पकड़ी नौनिया और गोविंद यादव निवासी रम्हौली को अपशब्द बोलते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इस संबंध में सब स्टेशन चेहरी (रम्हौली) के अवर अभियंता नन्हकू प्रसाद वर्मा ने बताया कि मेरी मौजूदगी में ग्राम सभा सरडिहा टोला तुलसीपुर में विद्युत कर्मियों ने दिग्विजय का बकाया बिल में बिजली कनेक्शन काट दिया था। इससे नाराज होकर बिजली कनेक्शन धारक एवं कुछ अन्य लोगों ने दो कर्मियों की पिटाई कर दी। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed