{"_id":"6ab82a4bbd79030fa80a7fed","slug":"peepal-tree-falls-during-storm-and-rain-four-houses-destroyed-maharajganj-news-c-7-1-gkp1052-1464360-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंधी-बारिश में गिरा पीपल का पेड़, चार घर तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंधी-बारिश में गिरा पीपल का पेड़, चार घर तबाह
Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
- सोनौली क्षेत्र के महुअवा गांव की घटना, सामान क्षतिग्रस्त, दो को हल्की चोट
- लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव में शुक्रवार रात तेज आंधी और बारिश के बीच विशाल पीपल का पेड़ चार घरों पर गिर गया। हादसे में राजकुमार राजभर, विजय राजभर, श्रवन राजभर और मुन्नीलाल राजभर के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घरों में रखा पंखा, कूलर, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान भी मलबे में दबकर टूट गए। राजकुमार और मुन्नीलाल को मामूली चोटें आई हैं।
हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। उस समय परिवार के लोग घरों में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ गिरने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आने से मकानों की छत और सीमेंट की टिनशेड टूट गईं। घर के भीतर रखे बिजली के उपकरणों समेत अन्य जरूरी सामान को भी नुकसान पहुंचा।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि रात में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक पेड़ गिरने से उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में मदद की। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। पीड़ितों ने क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए मदद उपलब्ध कराने के साथ ही हादसे में नष्ट हुए घरेलू सामान के लिए अहेतुक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल विनोद पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण करने के साथ सामान के नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।