फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PCS-Pre exam held amid tight security

Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पीसीएस-प्री परीक्षा

Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
PCS-Pre exam held amid tight security
महराजगंज। प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपीपीसीएस प्री) रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 5280 अभ्यर्थी नामांकित थे, लेकिन उपस्थित सिर्फ 49 फीसदी ही रही। पहली पाली में 2635 तो दूसरी पाली में 2628 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा छूटने के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

सर्वाधिक उपस्थिति जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में रही। यहां 480 के सापेक्ष 256 अभ्यर्थियों की मौजूदगी रही। सुबह के समय परीक्षा केंद्रों पर 7:30 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। अधिकतर परीक्षार्थी पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के थे। परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ बजे से जांच व बायोमीट्रिक, आईरिस स्कैनिंग के बाद ही परीक्षार्थी भीतर जा सके। घड़ी, बेल्ट, मोबाइल के अलावा हाथ का कड़ा और लाकेट युक्त चेन भी परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले निकाल देनी पड़ी। एडमिट कार्ड के साथ आधार और पैनकार्ड के फोटो से परीक्षार्थियों को चेहरा मिलाकर ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में 50 फीसदी परीक्षा केंद्र के शिक्षक, 300 बेसिक शिक्षा व अन्य माध्यमिक शिक्षक शामिल रहे। प्रशिक्षण के बाद सभी को फोटो युक्त पहचान पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसे दिखाकर ही परीक्षक केंद्र के अंदर जा सके और उन्हें भी मोबाइल फोन जमा कर देना पड़ा। सुबह 6 बजे परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस जहां मुस्तैद हुई वहीं इनसे पहले परीक्षा केंद्र के भीतर केंद्र प्रभारी व स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र के सभी कमरों के सीसीटीवी को सक्रिय किया जिससे लगभग 6 बजे से ही सभी परीक्षा केंद्र सीधे आयोग की निगरानी में आ गए। परीक्षा केंद्र पर लाइन से परीक्षार्थी भीतर दाखिल हो सके और तीन स्थानों पर उन्हें जांच से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराकर उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित करा लिया गया है। नियम के अनुसार सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में जिम्मेदारों ने पूर्ण सहयोग देकर आयोग के दिशा निर्देशों का पालन कराया।
वीरेंद्र कुमार गंगवार, पर्यवेक्षक, लोक सेवा आयोग

निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए

जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज, महामाया पॉलिटेक्निक, कस्तूरबा इंटर कॉलेज और दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने केंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए।



सीसीटीवी से निगरानी और कंट्रोल रूम की सक्रियता

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी हर एक केंद्र पर हो रही घटनाओं की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी अनुचित गतिविधि की तुरंत सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed