{"_id":"629fac2ec527b04e8d50da04","slug":"payment-stopped-of-rozgar-sewak-maharajganj-news-gkp439575076","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषजनक कार्य न मिलने पर पांच रोजगार सेवकों का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोषजनक कार्य न मिलने पर पांच रोजगार सेवकों का मानदेय रोका
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा में विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरव सिंह सोगरवाल ने संतोषजनक कार्य न मिलने पर पांच रोजगार सेवकों का मानदेय रोक दिया। साथ ही निर्देशित किया कि सभी कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए कार्यों की प्रगति को बेहतर बनाए रखने पर जोर दें।
ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से अमृत सरोवर बनाए जाएं। सभी ग्राम पंचायतों में योग दिवस मनाया जाए। सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के सक्रियता की स्थिति को जानते हुए उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। कहीं से भी उस कार्य में शिथिलता न बरती जाए। समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के साथ ही सभी सचिव, सभी तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
समूूह की महिलाओं की ओर से तैयार स्वच्छता किट की देखी स्थिति
मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र के मंगलापुर व सिंदूरिया के स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए गए स्वच्छता किट को देखा तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वे अपने कारोबार को और विकसित करें, उन्हें बढ़ावा देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।