फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pay compensation by 30th : DM

30 तक करें मुआवजे का भुगतान : डीएम

Thu, 20 Jun 2024 08:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Pay compensation by 30th : DM
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में मुआवजा भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को 30 जून तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनमें ध्वस्तीकरण को जून के अंत तक पूर्ण करें।
विज्ञापन

उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि 35 गांवों में ध्वस्तीकरण का कोई प्रकरण अवशेष नहीं है, जबकि 12 गांवों में ध्वस्तीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने एनएचएआई और पीएमसी को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मूल्यांकन का कार्य अधूरा है, उसको अविलंब पूरा करें, ताकि प्रतिकर भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण के लिए वृक्षों के कटाई को भी समय से पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ध्वस्तीकरण कार्य को मूल्यांकन के उपरांत ही करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed